इन्वेस्टर समिट से होगा रोजगार सृजन



कोटद्वार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा है कि उत्तराखंड के औद्योगिक विकास के लिए सीएम पुष्कर धामी की दुबई-आबूधाबी और लन्दन यात्रा प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने का भागीरथी प्रयास साबित होगा। यहां जारी एक बयान में कैंथोला ने कहा कि सीएम की दोनों देशों के दौरे के दौरान कई एमओयू साइन किये गये हैं जो प्रदेश में रोजगार और विकास वृद्धि की राह में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए युवाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की आवश्यकता है जो सिर्फ सरकारी नौकरियों से संभव नहीं है। कहा कि दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तक 2.5 लाख करोड़ औद्योगिक निवेश के लक्ष्य को पूरा कर लेने की आशा है। ऐसे में समिट से आने वाला निवेश, राज्य का आर्थिक नक्शा बदलने और उत्तराखंड का दशक लाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्य साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *