ग्रामीण को आतंकित कर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी नगदी, मारपीट कर घायल छोड़ फरार

रुडक़ी

चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव तांशीपुर से पाडली गुर्जर जाने वाले रास्ते पर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ग्रामीण को आतंकित कर उसके साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने उसके कब्जे से हजारों रुपए की नगदी तथा उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया तथा मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कॉबिंग की थी, लेकिन बदमाशों का कोई अता-पता नहीं लगा था। अब पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तांशीपुर निवासी सतीश कुमार पुत्र रूपचंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जून की दोपहर को उसका पुत्र रजत कुमार बाइक पर सवार होकर पाडली गुर्जर वाले रास्ते से होकर रुडक़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने उसे आतंकित कर रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट की गई। रजत द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपितों ने उसको और अधिक मारा पीटा तथा उसकी जेब से दस हजार रुपए की नगदी तथा उसका कीमती मोबाइल फोन लूट कर मौके से फरार हो गए। पीडि़त द्वारा अपने परिवार को घटना के संबंध में सूचना दी गई सूचना पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गई थी लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *