प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को पौधरोपण करें: रेखाआर्य

 

विकासनगर। हरेला पर्व जौनसार बावर से लेकर पछुवादून के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के साथ ही वन विभाग की ओर से जगह-जगह पौधरोपण कर धरा को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया गया। झाझरा के डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र में काबीना मंत्री रेखा आर्य ने महिलाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को हरेला की शुभकामनाएं देने के साथ ही कि पर्यावरण असंतुलन पर चिंता करते हुए कहा कि आज मनुष्य धीरे-धीरे प्रकृति से दूर होते हुए पेडों को हरा-भरा करने के अपने कर्तव्यों को भूलता जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हमारे आसपास जहां पर भी भूमि खाली मिले वहां पर पेड़ लगाए जाएं। हम सब हरेला को सिर्फ एक दिन के पर्व के रूप में न मनाते हुए जब भी अवसर मिले पौधरोपण करें, जिससे प्रकृति हरी भरी रहे और पर्यावरण का संतुलन सदैव बना रहे। हम जो भी पौधा लगा रहे हैं उसकी नियमित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि पर्यावरण संतुलित रहने से ही भावी पीढ़ी स्वच्छ वायु में सांस ले सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *