चकराता में मौसम का मिजाज बदलने से लोग हैरान

 

विकासनगर। दो दिन से खिली चटक धूप के बाद चकराता में लोगो को गर्मी का एहसास होने लगा है। जुलाई माह में मौसम का यह मिजाज देखकर लोग हैरान हैं।

चकराता में हल्की बारिश होते ही मौसम ठंडा हो जाता है, जिससे लोगों को अक्सर गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं। लेकिन इस वर्ष चकराता के मौसम के मिजाज में बदलाव महसूस किया जा रहा है। इस वर्ष तापमान सामान्य से अधिक होने से चकराता की वादियों में भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से खिली धूप से चकराता का तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। वहीं शनिवार को खिली चटक धूप ने राहगीरों को भी परेशान किया। पैदल चलने वाले लोग पसीने से तर बतर नजर आए। अमूमन चकराता में जुलाई माह में तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहता है। लेकिन इस वर्ष तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय लोग भी मौसम के इस मिजाज को देख हैरान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *