अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले
हरिद्वार। अचानक हुई बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र में हुई बारिश से गन्ने के साथ ही अन्य फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। पथरी क्षेत्र के गांव घिससुपुरा, धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, बहादरपुर जट, किशनपुर, पदार्था, रानीमाजरा, शाहपुर सहित अन्य दर्जनों गांव के किसानों ने खेतों में धान की फसलों को लगाया हुआ है। बारिश नहीं होने के कारण फसल सूखने के कगार पर थे। किसान राम नरेश, बबलू, विजय सैनी, गालिब हसन, रमेश कुमार, नितीन चौहान, राहुल सैनी, पुरषोत्तम सैनी ने बताया पिछले एक सप्ताह से धान की फसल को बारिश की बहुत जरूरत थी। शुक्रवार सुबह से रुक रुक कर हुई बारिश फसलों के साथ ही किसानों को राहत दी है। कृषि विशेषज्ञ राजा राम ने बताया इस समय बारिश से सबसे बड़ा फायदा किसानों को पहुंचा है। यह समय धान व गन्ने की फसलों में सिंचाई का होता है।
