6.78 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा………

मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक के लिए पुलिस का अभियान जारी है। स्थानीय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात एक तस्कर को 6.78 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। पुलिस की संयुक्त टीम ने बेस तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे गोलना करडिय़ा चीनाखान निवासी नीरज सिंह नैनवाल (25) पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल की तलाशी ली। उसके पास से पुलिस ने 6.78 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया क िआरोपी नीरज पिथौरागढ़ के एक वाइन शॉप में काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हल्द्वानी से स्मैक खरीद कर ला रहा था। स्मैक की कीमत लगभग 67 हजार से अधिक बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। चेकिंग अभियान में बेस चौकी प्रभारी एसआई सौरभ भारती, कांस्टेबल महेंद्र देवड़ी, ललित मोहन, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *