अल्मोड़ा में रोजगार मेला 18 जुलाई को
बागेश्वर। सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि एचसीएल ट्रेनिंग एंड स्टेपिंग सर्विस प्राईवेट लिमिडेट नोएडा की ओर से 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन, कार्यालय अल्मोड़ा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
