सहस्रधारा रोड पर काटे गए पेड़ों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सिटीजन फॉर ग्रीन दून, दून के दोस्त, पारिस्थितिकी समूह, तितली ट्रस्ट, ईको ग्रुप समेत विभिन्न संगठनों से जुड़ों से लोग रविवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित खंलगा स्मारक के पास एकत्र हुए। यहां सहस्त्रधारा रोड पर पेड़ों के कटान का विरोध करने के बाद काटे गए पेड़ों पर श्रद्धांजलि दी। पर्यावरण प्रेमी हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि पेड़ मनुष्यों के बिना जीवित रह सकते हैं, लेकिन मनुष्य का अस्तित्व पेड़ों के बिना संभव नहीं है। सहस्त्रधारा रोड के चौड़ीकरण के लिए 2200 पेड़ों का कटान शुरू हो गया है, जो पर्यावरण के लिए अच्छे संकेत नहीं है। सरकार को इस मुद्दे पर संवेदनशील होने की जरूरत है। सड़क को कहीं फोरलेन तो कहीं थ्री लेन बनाया जा रहा है, क्यों ना ऐसी जगहों पर भी सड़क को थ्री लेन बनाया जाए, जहां पर पेड़ हैं। उन्होंने सरकार से इस दिशा जल्द निर्णय लिया लेने की मांग की है। इसके साथ ही सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रुचि सिंह राव, अनीस लाल, जया सिंह, ईरा चौहान, मिलेश, अंतरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *