युवा रंगकर्मी पंकज उनियाल को दी श्रद्धाजंलि

 

देहरादून। युवा रंगकर्मी, अभिनेता और धाद नाट्य मंडल के सचिव पंकज उनियाल को आकस्मिक निधन पर शोक सभा के जरिए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। किशननगर चौक स्थित श्रीराम मंदिर मित्रलोक कॉलोनी में धाद नाट्य मंडल की टीम के अनेक रंगकर्मियों और पंकज उनियाल के परिजनों ने उन्हें याद किया। रंगकर्मी कैलाश कंडवाल ने कहा कि पंकज एक प्रतिभाशाली कलाकार थे और धाद नाट्य मंडल के लिए उन्होंने कई चर्चित नाटकों में काम किया। धाद संस्था सचिव तन्मय ममगाईं ने रंगकर्म के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को याद किया। मौके पर रजनी शर्मा, जेपी बहुगुणा, चंद्रशेखर, अतुल डंगवाल, भुवनेश्वर डंगवाल, जागृति नवानी, कैलाश कंडवाल, संदीप जुगराण, मीनाक्षी जुयाल, मीनाक्षी गुप्ता, अभिषेक नौटियाल, भीम, प्रताप सिंह, अनिकेत, आकांक्षा शर्मा, विशाल सावन, गायत्री टम्टा, राजीव शुक्ला, नवनीत गैरोला, संदीप नायक, सुशील यादव, पवन डबराल, आशुतोष काला, धाद सचिव तन्मय ममगांई, विजय जुयाल, साकेत रावत, महितोष मैठाणी आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *