मणिपुर घटना पर कांग्रेस ने जलाया सरकार का पुतला
पिथौरागढ़। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ घटी घटना से नेपाल सीमा पर भी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेसियों ने विरोध में सरकार का पुतला जताते हुए कहा कि उक्त घटना ने देश और मानवता को शर्मशार किया है। उन्होंने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को नगर के गांधी चौक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाना और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करना हेवानियत है। बावजूद इसके मोदी सरकार मणिपुर की हिंसक घटनाओं पर आंखें बंद कर बैठी है। कहा कि सरकार मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। ऐसे में वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना आवश्यक हो गया है। कार्यकर्ताओं ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि इस तरह की दिल दहला देने वाली घटना किसी और के साथ न हो।
ये रहे शामिल: विधायक प्रतिनिधि नृप गर्ब्याल, सौरभ मर्तोलिया, सजाद हुसैन, चन्द्र रौतेला, संजीव साहनी, नवनीत रौतेला, विक्रम पारीख, प्रकाश गुंज्याल, ओपी वर्मा, पुष्कर आर्या, नेत्र सोनाल, गुमान रौतेला, अरविंद रोंकली ।
