महेंद्रनगर में बाघ की खाल के साथ दो गिरफ्तार



पिथौरागढ़। नेपाल के महेंद्रनगर में पुलिस ने बाघ की खाल के साथ दो लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी खाल को बेचने भारत लेकर आ रहे थे। बरामद खाल की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। नेपाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महेंद्रनगर में चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आवाजाही कर रहे दो लोग बैतड़ी निवासी देव सिंह बिष्ट (56) और हरक बहादुर सिंह बिष्ट को (30) को रोका। जांच के दौरान उनके पास से बाघ की खाल बरामद हुई। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गणेश बराल ने बताया कि बरामद खाल छह फीट 11 इंच लंबी और दो फीट चार इंच चौड़ी है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह खाल बेचने के लिए भारत जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *