सड़क पर पलटा ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा ट्रक
नई टिहरी। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर भरपूर के निकट ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। जिसमें चालक को हल्की चोट आई है। ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा था। एसएसआई अनिरुद्ध के अनुसार, गुरुवार सुबह भरपूर के निकट स्थित रेलवे कालनी के मोड पर एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इससे उसमें रखे ऑक्सीजन सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। ट्रक चालक नवीन शर्मा पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी खोपन पुर, हरिद्वार की इससे हल्की चोट आ गयी। पुलिस ने सिलेंडरों को किनारे लगवाकर ट्रक को सीधा करने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गयी है। वहीं चालक का कहना है कि, ट्रक का ब्रेक फेल होने से वह बेकाबू हो गया था। जिससे उसे पहाड़ी की ओर टकराना पड़ा। इससे ट्रक गहरी खाई में गिरने सहित सामने से आने वाले वाहनों से टकराने से बच गया।
