गैंडीखाता में क्षतिग्रस्त मार्ग हुआ आवागमन शुरू


हरिद्वार। गैंडीखाता खदरी में जल भराव के बाद क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत का कार्य वन विभाग की टीम ने शुरू कर दिया है। जिसमें ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है। शनिवार को वन विभाग ने जेसीबी के द्वारा गांव के सम्पर्क मार्ग की मरम्मत कर आवागमन शुरू का दिया।
बीते 11 जुलाई को तेज बरसात से गैंडीखाता के खदरी गांव और सैकड़ों बीघा फसल जल मग्न हो गई थी। जिसमें गांव का सम्पर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों के भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग के टीम ने सम्पर्क मार्ग की मरम्मत कर ग्रामीणों के आवागमन के लिए खोल दिया है। इस अवसर पर विनोद पोखरियाल, हरीश रावत, दिनेश बिष्ट, विक्रम, शिवम हरीश, वीरेंद्र पोखरियाल, हुक्म हरीश, विक्की हरीश, विजय सिंह, मालचंद, हरीश पंवार, साहब सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *