भीमताल में ब्लॉक रोड पर जल भराव
हल्द्वानी। बेमौसमी बारिश से भीमताल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को 3 घंटे की बारिश से भीमताल ब्लॉक रोड में जलभराव हो गया। जिससे स्कूली बच्चों व दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाली चोक होने से सारा पानी मुख्य सड़क पर आ गया। स्थानीय दुकानदार धन सिंह राणा ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
