रामनगर में मजदूर दिवस पर संघर्षों को किया याद


हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को समाजवादी लोक मंच कार्यालय पैठपड़ाव में श्रमिक नेता राजेंद्र सिंह ने लाल झंडा फहराकर श्रमिक अधिकारों के संघर्ष में शिकागो अमेरिका के शहीद श्रमिक नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए मंच के संयोजक मुनीष कुमार ने कहा कि आठ घंटे के कार्य दिवस का अधिकार श्रमिकों ने लंबे संघर्ष के बाद हासिल किया है। उन्होंने कहा कि देश की संसद और विधानसभाओं में मजदूर, किसान विरोधी कानून बनाए जा रहे हैं। महिला एकता मंच की ललिता रावत ने कहा कि समाजवाद ही सभी लोगों को सम्मानजनक रोजगार की गारंटी दे सकता है। इस दौरान कमल वर्मा, शेखर चंद्र, किशन शर्मा, प्रीति, गिरीश चंद्र, जमनराम, किसान नेता ललित उप्रेती, मनमोहन अग्रवाल, कपिल शर्मा, किरण, देवेंद्र नीमा, मदन मेहता, मुकेश, लालता श्रीवास्तव, लईक अहमद, अंकुश अग्रवाल, चंपा, प्रभा, ऋतु आदि मौजूद रहे। इधर, रचनात्मक शिक्षक मंडल की ओर से पुछड़ी में संचालित ज्योतिबा फुले सायंकालीन स्कूल में अध्ययनरत 150 से अधिक बच्चों को मजदूर दिवस के अवसर पर 10 हजार रुपये से अधिक की शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान शिक्षक मंडल के संयोजक नवेंदु मठपाल, ग्राम प्रधान मो. ताहिर, नमिता पाठक, सुमित कुमार, हेमा जोशी, नंदराम आर्य, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *