शांति भंग करने पर चार के खिलाफ कार्रवाई

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक स्थानों में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमेश्वर पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचाने और सार्वजनिक स्थान में शांति व्यवस्था भंग करने पर चार लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। साथ ही एक वाहन को सीज किया गया। पुलिस को डायल 112 से मिली कि ग्राम पातलीबगढ़ के पास हेम तिवारी, निवासी जोशीखोला थाना बेतालघाट, संजय गोस्वामी निवासी रूद्रपुर, ललित सिंह बजेली और जगदीश सिंह निवासी ग्राम वल्सा पातलीबगढ़ थाना सोमेश्वर को शराब के नशे में हुडदंग मचाने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *