शारदा नहर में डूबे जवान का नहीं लगा सुराग

चम्पावत

बनबसा की शारदा नहर में डूबे असम राइफल के जवान का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की गोताखोर टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है। बीते दिन देर रात दो लोग नहर किनारे बैठे थे। आपस में बातचीत के दौरान दोनों अचानक नहर में जा गिरे। जिसमें से गड़ीगोठ निवासी हर्षबहादुर चंद ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि दूसरा असम राइफल का जवान नवीन जोशी का पता नहीं चल सका। दो दिन बाद भी जवान का पता न लगने से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जवान इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। एसएचओ धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि रेस्क्यू टीम जवान को तलाशने के तमाम प्रयास कर रही है। अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *