हरबर्टपुर,, सहसपुर व सेलाकुई में सवा दो घंटे की अघोषित बिजली कटौती से लोग रहे बेहाल

विकासनगर। ऊर्जा निगम की ओर से अघोषित बिजली की कटौती का सिलसिला जारी है।  हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई में सवा दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इससे उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम ने शनिवार दोपहर 2.45 बजे हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली काट दी। शाम छह बजे तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे। उमस भरी गर्मी के बीच लोग न तो अंदर रह सके और न ही बाहर जा पाए। साथ ही लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। स्थानीय विपिन कुमार, सुरेश, मोहन सिंह, नेपालसिंह, चंद्रसिंह रावत, मोहित कुमार, रविंद्र कुमार, श्यामसिंह, चंद्रेश्वर प्रसाद, कमलेश, आराधना, नरेश चंद्र आदि का कहना है कि क्षेत्र में लगातार दो से तीन घंटे के लिए अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। ऊर्जा निगम एक ओर भारी-भरकम बिजली के बिल भेज रहा है, वहीं दूसरी ओर जरूरत के समय बिजली काट दी जा रही है। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ हरबर्टपुर अश्वनी कुमार व सेलाकुई के अवर अभियंता अतोल रावत का कहना है कि प्रदेश में बिजली की कमी के चलते ग्रिड से कटौती की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *