प्रतियोगिताओं में डायनेस्टी ने लहराया परचम
रुद्रपुर। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में परचम लहराया है। अकादमी द्वारा आयोजित भागवत गीता श्लोक में विद्यालय के छात्र दीपांशु गहतोड़ी ने प्रथम स्थान, वैदिक मंत्र में विद्यालय की छात्रा साक्षी भट्ट ने द्वितीय स्थान और साक्षी राठौर को प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। विगत अनेक वर्षों से उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों और विद्यालय के संस्कृत अध्यापक पूरन चंद्र पांडेय को शुभकामनाएं दीं। यहां प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, संगीत प्रशिक्षक, नरसिंह कुंवर, रेनू उपाध्याय रहीं।
