कांग्रेसियों ने व्यापारियों कों पुनर्वास और मुआवजा देने की मांग
रुद्रपुर। रुद्रपुर में जी-20 की तैयारियों को लेकर प्रस्तावित रूट में सौन्दर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने पिछले दिनों बस स्टैंड के सामने स्थित राम मनोहर लोहिया मार्केट, समोसा मार्केट को जेसीबी से हटा दिया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों का पुनर्वास करने और उन्हें मुआवजा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। रविवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रशासन ने 50 साल पुरानी दुकानों को हटा दिया। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। दुकानें टूटने की वजह से व्यापारियों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। उन्होंने व्यापारियों को जल्द से जल्द दुकान के लिए जगह देने और अतिक्रमण के चलते व्यापारियों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। इस दौरान महामंत्री रंजीत राणा, पार्षद सुरेश गोरी, मोनू निषाद, मोहन भारद्वाज, सुशील मंडल, अशफाक अहमद, सौरभ शर्मा, परवेज़ कुरैशी, कैलाश राठौर, साजिद खान, सुनील आर्य, चेतन भट्ट, दिलशाद अहमद, उमर अली आदि मौजूद रहे।
