महंगाई और सहकारिता घपले को लेकर प्रदर्शन

 

पौड़ी। सहकारिता विभाग में भर्ती घपले को लेकर मंगलवार को पौड़ी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और इस मामले में सहकारिता मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने इसके साथ ही बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार और मंहगाई को बढ़ा रही है जिसके कारण आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस ने विरोध स्वरूप प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।
कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत की अगुवाई में कलक्ट्रेट के बाहर जुटी कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सहकारिता महकमे में भर्ती घपले की जांच चल रही है, लेकिन सहकारिता मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। ऐसे में निष्पक्ष जांच पर सवाल उठ रहे हैं। सीएम को चाहिए कि वह सहकारिता मंत्री का इस्तीफे ले और फिर जांच करवाएं, ताकि जांच पर सवाल न उठे। पदाधिकारियों ने कहा कि सहकारिता मंत्री को अपने पद से पहले ही नैतिक के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि प्रदेश में भर्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है तो दूसरी ओर चुनाव होने के बाद ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों आसमान छूने लगी है। बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद ही पेट्रोल-डीजल की मार आम आदमी पर कर दी है। जबकि चुनाव से पहले इनकी कीमतों को कम करके आम लोगों को केवल गुमराह किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहकारिता मंत्री के इस्तीफे की मांग करने सहित बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने की मांग प्रदेश सरकार से कर रही है। कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आशीष नेगी, चंपा रावत, बसंती नेगी, अनिता बिष्ट रश्मि, इंदु देवी, सरोजी, कांति भंडारी, पपू नेगी, कपोत्री रमोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *