ट्रंचिंग ग्राउंड जल्द बनाने की उठाई मांग

पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने आयुक्त गढ़वाल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर नगर पालिका पौड़ी को ग्रीन बोनस दिए जाने व जल्द ही ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने की मांग उठाई।
मंगलवार को पौड़ी पहुंचे आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार के माध्यम से पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने सीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान नमन चंदोला ने कहा कि राज्य बनने के बाद जिस तरह का विकास देखा जाना चाहिए था उस विकास से कहीं ना कहीं पौड़ी उपेक्षित रहा है। उन्होंने पर्यावरण मानकों के अनुरूप पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका पौड़ी को ग्रीन बोनस दिए जाने की मांग की। कहा कि काफी लंबे समय से ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं होने से शहरवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा की युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी से उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह उपेक्षित गढ़वाल मंडल मुख्यालय का विकास करेंगे। कहा कि नगरपालिका पौड़ी को ग्रीन बोनस के रूप में अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है जिससे पर्यावरण के दृष्टिकोण सहित विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *