छतिग्रस्त सिंचाई नहर को ठीक करने हेतु एसडीम को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। पिछले एक साल से छतिग्रस्त सिंचाई नहर को ठीक नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया । एसडीम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र की सिंचाई नहर को टूटी हुई है । जिस वजह से गांव में नदी का पानी नहीं पहुंच रहा है । पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई एवं अन्य फसलों की बुवाई पर प्रभाव पड़ रहा है । मांग की गई कि सिंचाई नहर को तत्काल ठीक किया जाए । ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन की कार्रवाई की जाएगी । प्रदर्शन में ग्राम प्रधान लीला बिष्ट, हरेंद्र बोरा, अर्जुन सिंह बिष्ट, जगदीश आर्य, रामसिंह नगरकोटी, नीरज रैक्वाल आदि मौजूद थे ।
