ऋषिकेश में डेंगू के दस नए मरीज मिले


ऋषिकेश। डेंगू से लोगों को बचाने के लिए किए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद इसका प्रकोप शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बढ़ रहा है। अब तक 90 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। संख्या में कमी आने की बजाय हररोज मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है। जिससे संबंधित अफसरों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में शुक्रवार को भी बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। लैब में 24 मरीजों की जांच में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें चंद्रेश्वरनगर, बापूग्राम स्थित सुमन विहार, कृष्णानगर कॉलोनी, नंदूफार्म, गीतानगर, छिद्दरवाला, चौदहबीघा, पावकी देवी और देवप्रयाग के मरीज शामिल हैं। इससे पहले शहर और इससे सटे इलाकों में 80 मरीजों डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य और संबंधित विभागीय अधिकारी रोकथाम के लिए फॉगिंग, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और अन्य इंतजामों के दुरुस्त होने का दावा कर रहे हैं, मगर रोजाना सामने आ रहे मरीजों से उनके दावों की हवा निकल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *