फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में एक युवक की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में गोरापड़ाव निवासी व्यक्ति ने बताया कि किसी ने स्कूल में पढ़ने वाले उनके बेटे की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई है। आईडी में उसके बेटे का फोटो भी लगाया गया है। इसके माध्यम से आरोपी लोगों को अश्लील मैसेज भेज रहा है और डरा-धमका रहा है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *