पोर्टल पर सत्यापित किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

हल्द्वानी। पोर्टल पर सत्यापित किसानों को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल पाएगी। इसके लिए 27 जुलाई तक पोर्टल में भूमि का विवरण अंकित कर लें। यह बात डीएम ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में कही।
बैठक में डीएम ने कृषि अधिकारी को पात्र किसानों का डाटा पोर्टल में अपडेट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डाटा अपलोड की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कृषि अधिकारी को प्रतिदिन अपडेट लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थी किसानों को अपने-अपने क्षेत्र के उपराजस्व निरीक्षक, पटवारी, लेखपाल से सम्पर्क कर खसरा, खाता संख्या आदि विवरण प्रस्तुत सत्यापन कराने की अपील की। कहा कि एक अगस्त को निधि की दूसरी किस्त जारी होने वाली है। इसके लिए 31 जुलाई तक डाटा अपडेट कराना आवश्यक है। वीसी में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिंह यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *