जल संस्थान कर्मचारियों को मिले आवश्यक सेवा का लाभ


देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ ने आवश्यक सेवा वाले सभी लाभ देने की मांग की। सीजीएम नीलिमा गर्ग को ज्ञापन सौंप जल्द वाहन भत्ते को लेकर स्पष्ट आदेश किए जाने पर जोर दिया। जल भवन नेहरू कालोनी में संघ प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएम से वार्ता की। कहा कि जल संस्थान को भी आवश्यक सेवा माना जाए। आवश्यक सेवा कर्मियों की भांति ही वाहन भत्ते और मानदेय का लाभ दिया जाए। कहा कि जल संस्थान में 2003 में नियमित हुए कर्मचारियों को भी वन निगम की तरह 1996 से सेवा लाभ देते हुए एरियर भुगतान किया जाए। कर्मचारियों को एकमुश्त ग्रेच्युटी का भुगतान रिटायरमेंट के समय ही किया जाए। सभी कर्मचारियों को 1200 रुपये वाहन भत्ता मंजूर किए जाने को स्पष्ट आदेश किया जाए। समूह घ से ग में जल्द प्रमोशन किए जाएं। गोल्डन कार्ड का लाभ दिया जाए। भंडारी बाग स्थित स्लेज फार्म की विभागीय भूमि पर बाहरी व्यक्तियों की ओर से पहुंचाए जा रहे नुकसान को रोका जाए। संविदा, उपनल, पीआरडी, पीटीसी, आउअसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए। समान काम का समान वेतन दिया जाए। वार्ता में महामंत्री नंदलाल जोशी, गिरीश जोशी, दाताराम रयाल, अमित जोशी, विरेंद्र सजवाण, अमजद खान, मनोज कुमार, विक्रम रावत, जीवन सिंह, गोपाल सिंह, जगदीश जोशी, रमेश बहादुर, कृष्णनंद, दिनेश कुमार, कमल सैनी, दिनेश शर्मा, विकास गोस्वामी, मोहम्मद आवेश, विनीत शर्मा, सुभाष बिष्ट, राशिद, देवी सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *