अनुभाग कर्मचारी का स्पष्टीकरण तलब

पौड़ी। डीएम ने थलीसैंण तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय, कोर्ट, ई-डिस्ट्रिक्ट, मॉडर्न रिकार्ड रूम, भूलेख अनुभाग, राजस्व संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग, दैनिक आपदा कंट्रोल रूम आदि अनुभागों और पटल का निरीक्षण किया।
डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने थलीसैंण का निरीक्षण करते हुए राजस्व वसूली अनुभाग कर्मी को कार्यो में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। डीएम ने उक्त कर्मी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश एसडीएम को दिए। डीएम ने महत्वपूर्ण अभिलेखों को ठीक तरह से संभालने, सुरक्षित रखने, रिकॉर्ड रूम से अनावश्यक सामग्री हटाकर उसमें केवल रिकार्ड से संबंधित दस्तावेज रखने, पंजिकाओं में विवरण को अधिक स्पष्ट, साफ-सुथरा और फिर से दर्ज करने को निर्देश दिए। डीएम ने नायब तहसीलदार आनंदपाल को 15 दिन में नजारत अनुभाग, आरके अनुभाग, जून में राजस्व संग्रह अनुभाग के कार्यो का निरीक्षण करते हुए निरीक्षण आख्या देने के निर्देश दिए। शौचालय की उचित व्यवस्था बरकरार रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, नायब तहसीलदार आनन्दपाल सहित तहसील के कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *