ड्राइवर समेत रोडवेज दफ्तर में महिला कर्मी संक्रमित

ऋषिकेश

ऋषिकेश रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक के कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि एक अन्य चालक संक्रमित मिला है। फिलहाल डिपो में दहशत का माहौल बना हुआ है। रोडवेज डिपो प्रशासन के मुताबिक सहायक महाप्रबंधक के कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मी को मामूली बुखार होने पर बस अड्डा परिसर में ही एंटीजन रैपिड जांच करायी गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटित आयी। उधर, रुडक़ी से ऋषिकेश ड्यूटी पर आए एक चालक ने रूट पर रवाना होने से पहले एहतियातन एंटीजन रैपिड जांच करायी और वह संक्रमित आया। कोरोना के यह मामले सामने आने के बाद रोडवेज में हडक़ंप मच गया है। एजीएम कार्यालय को सेनेटाइजेशन कराया गया। संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। एजीएम रोडवेज डिपो पीके भारती ने बताया कि इससे पहले भी दो चालक पॉजिटिव आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 25 प्रतिशत रोडवेज कर्मियों को ही टीके लगे हैं। अन्य कर्मियों को टीका लगवाने की तैयारी चल रही है।ड्राइवर समेत रोडवेज दफ्तर में महिला कर्मी संक्रमित
ऋषिकेश। ऋषिकेश रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक के कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि एक अन्य चालक संक्रमित मिला है। फिलहाल डिपो में दहशत का माहौल बना हुआ है। रोडवेज डिपो प्रशासन के मुताबिक सहायक महाप्रबंधक के कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मी को मामूली बुखार होने पर बस अड्डा परिसर में ही एंटीजन रैपिड जांच करायी गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटित आयी। उधर, रुडक़ी से ऋषिकेश ड्यूटी पर आए एक चालक ने रूट पर रवाना होने से पहले एहतियातन एंटीजन रैपिड जांच करायी और वह संक्रमित आया। कोरोना के यह मामले सामने आने के बाद रोडवेज में हडक़ंप मच गया है। एजीएम कार्यालय को सेनेटाइजेशन कराया गया। संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। एजीएम रोडवेज डिपो पीके भारती ने बताया कि इससे पहले भी दो चालक पॉजिटिव आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 25 प्रतिशत रोडवेज कर्मियों को ही टीके लगे हैं। अन्य कर्मियों को टीका लगवाने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *