कासिम सुलेमानी को बरसी पर दी श्रद्धांजलि
रुड़की। ईरानी फौज के कमांडर मौलाना कासिम सुलेमानी की दूसरी बरसी पर शिया समुदाय के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अमेरिका की आलोचना की। कहा आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली शक्तियों का पुरजोर विरोध किया गया। नगर के मोहल्ला हल्का स्थित इमामबाड़े में हुसैनी यूथ ग्रुप द्वारा कासिम सुलेमानी की दूसरी बरसी पर मजलिस का आयोजन किया गया। मौलाना सैयद जफर अब्बास ने कहा कि कासिम सुलेमानी पर कायराना तरीके से हमला किया गया। उन्होंने हमेशा इंसानियत के परचम को बुलंद रखा। वह नहीं चाहते थे कि दुनिया में आतंकवाद बाकी रहे। इस अवसर पर हैदर असद, नजम मंगलौरी, इकबाल अहमद, इरशाद अली, गुलाम अब्बास, रईस हसन, सरफराज हैदर, मोहम्मद हैदर, इंतजार अली, शमशाद हुसैन, अमीर हसन, शमीम हैदर, मोहम्मद बाकर, नूर मोहम्मद, हसन सदई, इकराम हसन आदि मौजूद रहे।
