मृतक श्रद्धालुओं की याद में निकाला कैंडल मार्च

रुड़की।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में जान गवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआएं भी की गई। सपा नेता मौसम अली ने कहा कि यह बहुत बड़ा हादसा है। इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतकों के परिजन व घायलों को अधिक से अधिक मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही घटना की बारीकी से जांच होनी चाहिए। इस दौरान शाहरुख मलिक, रिहान, जावेद, सुब्हान, मुकीम, शायान, राशिद, मुबारिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *