अतिक्रमण प्रभावितों ने की नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात
काशीपुर। सिंचाई विभाग द्वारा चिह्नित किए अतिक्रमण एवं नोटिस दिए जाने पर प्रभावित लोगों ने नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके आशियाने न उजाड़े के लिए सरकार से वार्ता करने की अपील की। रविवार को युवा कांग्रेस नेता आदित्य चानना की अगुवाई में मझरा प्रभु के लोग नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा सिंचाई विभाग ने मझराप्रभु से जा रही माइनर के आसपास अतिक्रमण को चिह्नित किया है, इससे लोगों में डर का माहौल है। कहा राज्य सरकार लोगों को बेघर करने का काम कर रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष आर्य ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह सीएम से वार्ता करेंगे।
