पांच हजार के ईनामी दबोचे

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच पांच हजार के ईनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस अब तक 56 अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नितिन मलिक पुत्र सुरेश पाल निवासी औरंगाबाद गाजियाबाद व लकसर पुलिस ने वक्कार पुत्र जुल्फिकार उर्फ छोटा निवासी ग्राम सिरचंदी भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी एनडीपीएस ओर हत्या के प्रयास संबंधी मुकद्मों में वांछित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *