अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार


उत्तरकाशी। जानकीचट्टी चौकी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बीफ तिराहा, जानकीचट्टी से 15 बोलल व 22 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली मूल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर युवक के खिलाफ थाना बड़कोट में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यात्रा के बीच अवैध मादक पदार्थों की धर-पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को चौकी पुलिस टीम ने बीफ तिराहा, जानकीचट्टी से कमल बहादुर पुत्र धन बहादुर निवासी खड्डा चक्कर, थाना शेरा, कालीकोट नेपाल, को 15 बोलल व 22 पव्वे सोलमेट ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में दिनेश पंवार, कुलबीर भंडारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *