पर्यटकों की भीड़ से जाम हुआ भीमताल


हल्द्वानी।  पर्यटन सीजन के चलते शनिवार को भीमताल में घंटों जाम लग गया। जाम से निपटने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते पर्यटक बड़ी तादाद में भीमताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर, सातताल व अन्य जगहों का दीदार करने पहुंचे। जिसके चलते भीमताल पार्किंग फुल होने के कारण शनिवार को दिनभर डांट मल्लीताल सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। आसपास के सभी होटल सैलानियों से पैक रहे। इससे व्यापारी को भी खासा परेशान झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *