पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैैठक 13 को लखनऊ में
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 13 नवम्बर को राजधानी लखनऊ में बुलायी गयी है। बैठक में प्रदेश के नव निर्वाचित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री शामिल होंगे। यह जानकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र ने दी। श्री मिश्र मंगलवार को हैबलक रोड स्थित संगठन के कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल ने की। मुकुन्द ने बताया बीते 9 सितम्बर को मथुरा में पदधिकारियों का चुनाव हुआ था। उनको भी बुलाया गया है। उन्होंने बैठक में बढ़ रही महंगाई, से व्यापार में बढ़ती अस्थिरता, आन लाइन से चौपट होते व्यापार, बढ़ते टैक्स व व्यापारिक कठिनाईयो के अलावा संगठन को शक्तिशाली बनाने पर निर्णायक रूपरेखा तय होगी। मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि बैठक में जिम्मेदारी अलग-अलग पदाधिकारी को दी गयी है। नगर वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ अग्रवाल को प्रचार प्रसार, मुख युवा अध्यक्ष रमन मिश्रा, सोशल मीडिया प्रमुख निखिल उपाध्याय, पंजीकरण प्रमुख प्रशांत कुमार को जिम्मेदारी दी गयी है।
