अनुष्का को मिली 81,700 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ ।

सिटी मान्टेसरी स्कूल अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा अनुष्का गुप्ता को उच्चशिक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिष्ठित सीमन्स यूनिवर्सिटी ने 81,700 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा है। अनुष्का को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। यह जानकारी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि इस मेधावी  छात्रा ने अमेरिका, कनाडा एवं आस्ट्रेलिया के 5 अन्य विश्वविद्यालयों में भी स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है, जिसमें अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी व यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का, कनाडा की किंग्स यूनिवर्सिटी कालेज व यूनिवर्सिटी ऑफ लेथब्रिज एवं आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ  सिडनी शामिल हेैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *