मंहगाई के दौर में गरीबों को एक हजार रूपये ,ऊंट के मुंह में जीरा-जदयू

लखनऊ

प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व कमजोर वर्ग खासकर ठेला ,खोमचा ,रेहडी वाले तथा दैनिक श्रमिकों को एक हजार दिए जाने के फैसले का जनता दल यू स्वागत करता है। जनता दल यू का यह भी मानना है कि एक हजार रू महंगाई के दौर में ऊंट के मुंह में जीरे के समान है । प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने सरकार से मांग की है कि छोटे मझोले फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को भी राहत दे। कहा है कि छोटे व्यापारियों के बिजली का बिल ,जीएसटी व बच्चों की फीस में राहत देने की तत्काल घोषणा करें ।जनता दल यू के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो.केके त्रिपाठी ने बताया कि किसान रोटी देता है और उद्योगपति रोजगार देता है। छोटे उद्योग बंद होने से, छोटे उद्योगों के कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं । उद्योगों के लिए टैक्स बिजली का बिल ,पानी का बिल में राहत दे ताकि वह अपने उद्योगों को खड़ा कर सकें। जनता दल यू का मानना है कि प्राइवेट स्कूल धड़ल्ले से अभिभावकों से मोटी रकम वसूल कर रहे हैं एवं टीचरों को भी निकाल दिया है। वह भी बेरोजगार हो गए हैं, सरकार को तत्काल अभिभावकों की फीस में छूट देनी चाहिए। मध्यमवर्ग- अति मध्यम वर्ग की पीड़ा सरकार को समझकर तत्काल राहत देने का कदम उठाने चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *