पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात के घर हुई चोरी
काकोरी लखनऊ
काकोरी कोतवाली क्षेत्र के जेहटा गांव निवासी सत्यवान कानपुर नगर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं, जो अपने परिवार के साथ आवास विकास कॉलोनी कल्याण पुर कानपुर में निवास करते हैं। जिन्हें 18 मई को पड़ोसियों से टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली कि आपके दरवाजे टूटे हुए पड़े हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा है। सूचना प्राप्त होने पर वह जेहटा स्थित अपने घर आए और देखा कि मुख्य गेट सहित तीनों दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाकर देखा कि घर में रखे हुए बर्तन गायब हैं, जिसमें दो 20-20 किलो के बटुआ, दो पतीले, दो कलशी, एक छोटा थाल व एक बड़ा थाल दो कटोरा एक बड़ा चमचा, 6 लोटा, दो कटोरी, 3 बाल्टी थे। यह सभी पीतल कस्कुट के थे जिनकी आज के समय में कीमत करीब 50 से 60 हजार रुपए हैं। मुख्य आरक्षी की पत्नी ममता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है । ताज्जुब की बात है जिस मोहल्ले में घर है वहाँ चारों तरफ से मकान बने हुए हैं। चोरी से पुलिस की सीधे कलाई खुलती है, कि जब पुलिस का घर ही सुरक्षित नहीं है तो औरों की कैसे रखवाली होगी। गैर जनपद में पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद पर नौकरी करने वाले के बंद पड़े मकान से तीन दरवाजों के ताला तोड़कर शादी में मिले बर्तनों की चोरी हो गयी। मुख्य आरक्षी की पत्नी ने कोतवाली में 2 दिन पहले प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
