बेटियो ने एसोसिएशन से लगाई राशन को लेकर मदद की गुहार
लखनऊ
उप्र पावर आफीसर्स एसोसिएशन कोविड हेल्प डेस्क ने गुरूवार को 34वें दिन लगातार लोगों की हेल्प पूरे प्रदेश में करता चला आ रहा है । जहां एसोसिएशन कोविड हेल्प डेस्क लगातार कोविड संक्रमित मरीजों जरुरतमंदो मजदूरों व गरीबों की लगातार राशन दवा मास्क सेनिटाइजर उपलब्ध करा रहा है । पावर आॅफिसर्स ऐसोसिएशन कोविड हेल्प डेस्क को 2 बेटियों का फोन आलमबाग सुजान पूरा से आया जिसमें दोनों बेटियों ने कहा मेरी माँ बीमार है और हम कपड़े की दुकान पर काम करते है घर में खाने की परेशानी हो रही राशन नहीं है मेरी हेल्प कर दे बहुत परेशान हूँ । 25 मिनट में एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, सचिव आरपी केन ,अतरिक्त महासचिव अजय कुमार उन्हे आटा दाल चावल का 10 किलो का एक पैकेट और नमक मसाला तेल मास्क सेनिटाइजर उपलब्ध कराया । और कहा आगे भी परेशान मत होना हम सब आपके परिवार की हेल्प करेंगे ।वही दूसरी ओर एसोसिएशन कोविड हेल्प डेस्क द्वारा पूरे लखनऊ में सैकड़ो जरुरतमंदो मजदूरों रिक्शा चालकों को मास्क सहित पैक्ड फूड बिस्कुट फ्रूटी चिप्स का पैकेट उपलब्ध कराया गया अभी भी लॉक डाउन के चलते बड़ी संख्या में जरूरतमंद परेशान है जिनकी हेल्प के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने दैनिक कार्यो के साथ उनकी हेल्प में लगे है । उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष एसपी सिंह,सचिव आरपी केन, अतरिक्त महासचिव अजय कुमार ने कहा एसोसिएशन लगातार अपने विभागीय दायित्वो के साथ लोगो की हेल्प भी करता रहेंगा।एसोसिएशन ने आगे भी जरुरतमंदो की मदद के लिए अपने संसाधनों की समीक्षा के बाद यह तय किया है लगातार बाबासाहब पे बैक टू सोसाइटी के तहत मदद का सिलसिला जारी रहेगा ।
