कर्मियों की हालत बिगड़ने पर मतगणना का कामकाज प्रभावित
बिजनौर
नूरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर कोरोना का ग्रहण लग रहा है। ब्लॉक की 14 न्याय पंचायतों में एक न्याय पंचायत के एआरओ की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 10 अन्य एआरओ की संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में आरओ स्तर पर काम का बोझ बढ़ने से मतगणना एजेंट बनने से लेकर अन्य सारे काम प्रभावित हो रहे हैं।
दो मई(कल) को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू होगी। ब्लॉक में बृहस्पतिवार से मतगणना एजेंट बनने को लेकर भारी भीड़ जमा हो रही है। लेकिन इससे पहले ही नूरपुर में मतगणना की प्रक्रिया पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। एक एआरओ की तीन दिन पहले मौत हो चुकी है जबकि 10 एआरओ अभी की संक्रमण की चपेट में हैं। आरओ पीपी गौतम के अनुसार अभी केवल दो एआरओ के सहारे की काम हो रहा है। जिला स्तर से विकल्प में जो ड्यूटी लगाई गई, वे भी ब्लॉक में नही आये। एक एआरओ तेज बुखार की स्थिति में पी पी किट पहनकर आया तो उसे वापस भेज दिया गया। देर शाम तक आर ओ पी पी गौतम ने सभी टेबिल के मतगणना एजेंट पास स्वम ही जारी किए। आर ओ पीपी गौतम का कहना है कि कोरोना संक्रमित सभी 10 ए आर ओ उनके टच में रहे है, लिहाजा उनमें भी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। ब्लॉक में एक दूसरा कर्मचारी एक दूसरे को छूता हुआ डर रहा है। आज शुक्रवार को भी मतगणना एजेंट बनने को लेकर ब्लॉक पर भीड़ जमा रही। स्टाफ न होने की स्थिति में प्रत्याशी परेशान रहे। वहीं मतगणना पास के लिए पहुंच रहे प्रत्याशी और अन्य लोगों ने वहां जमकर कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई। कुछ लोग बिना मास्क का पहुंचे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही किया।
