पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
मोहनलालगंज ।
उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने बुद्ववार को बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशन सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह से मिलकर ज्ञापन देते हुये कहा कि नियमो को दरकिनार करएआरपी ,एसआरजी और जिला समन्वयक के पदों पर कार्य कर रहे बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में भेजने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया है उन्होंने कहा कि जहां पर एक ओर पर शासन ने संबद्धीकरण पर पूर्णरूपेण रोक लगा रखी है वहीं पर यह एकीकृत संबद्धीकरण है जिसमें हजारों की संख्या में अध्यापक अपने शिक्षण कार्य से विरत है और अन्य कार्यों में लगे हैं जिससे बच्चों की शिक्षा का भारी नुकसान हो रहा है प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ प्रयागराज ने अपने आदेश दिनांक 3 मार्च 2021 में विद्यालय समय में शिक्षकों को उनके मूल दायित्व शिक्षण कार्य के अतिरिक्त किसी अन्य पद पर कार्य न करने का आदेश जारी किया था जिसके अंतर्गत विभिन्न जिलों के जिला व्यायाम शिक्षकों एवं जिला स्काउट मास्टरों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कार्यमुक्त करके उनके मूल विद्यालय में भेजने की कार्यवाही की गई थी परंतु इसी आदेश के अंतर्गत आने वाले एआरपी ,एसआरजी और जिला समन्वयक के पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों को अभी भी उनके मूल विद्यालय में नहीं भेजा गया है जिससे अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के साथ-साथ माननीय न्यायालय के आदेश की भी अवमानना हो रही है प्रदेश प्रवक्ता मनीष पांडे ने बताया कि शिक्षकों को अन्य विभागों के बाद तीसरी पदोन्नति का लाभ देकर उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी पर पूर्व की भांति पदोन्नत किए जाने की मांग का ज्ञापन भी निदेशक को प्रदेश अध्यक्ष ने सौपा है।
