12 चालान कर वसूले 2900 रुपये

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 12 चालान काटकर 2900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ तनवीर मारवाह के निर्देश पर मंगलवार शाम नगर पालिका के वर्क एजेंट जितेंद्र सजवाण के नेतृत्व में पालिका की क्विक रिस्पांस टीम खारास्रोत आस्था पथ पर पहुंची। यहां घाट किनारे कतार से लगी रेहड़ियों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने और आस्था पथ में कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। औचक कार्रवाई से रेहड़ी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान क्यूआरटी ने 12 चालान किए। कुल 2900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान क्यूआरटी ने रेहड़ी विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और कूड़ा न फैलाने की अपील भी की। टीम में ज्योति पसपोला, मनोज, प्रमोद, सतेंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *