मंगलौर में डाक कांवड़ वाहनों से हाईवे पर जाम
रुड़की। डाक कांवड़ लेकर लौट रहे वाहनों एक कारण हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। हालात को संभालने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ ही पुलिस सक्रिय रही। किसी तरह पुलिस वाहनों को आगे बढ़ा रही है। डाक कांवड़ में वाहन अचानक बढ़ गए। आमतौर पर वाहन शिवरात्रि से दो दिन पूर्व निकल जाते थे। आखिर में केवल बाइक सवार डाक कांवड़ ज्यादा रहती थी। इस बार बारिश से डाक कांवड़ का शेडयूल गड़बड़ा गया। शुक्रवार को सुबह से ही हाईवे पर जबरदस्त जाम की स्थिति बनने लगी। पुलिस और पैरामिलिट्री के लिए समस्या बढ़ गई।
