भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया जनसंपर्क
चम्पावत। सैलानीगोठ और नई बस्ती में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। ओबीसी मोर्चे की मंडल अध्यक्ष कविता थापा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही सदस्यता को लेकर भी शीघ्र अभियान चलाने की बात कही।
