कुपोषण के उन्मूलन को लॉंच किया न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स
देहरादून। भारत सरकार के राष्ट्रीय पोषण मिशन में सहयोग देने के लिए एमवे की ओर से न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स लॉंच किया गया है। एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुधराजा ने बताया कि उत्तराखंड सहित दुनिया भर में कुपोषण के मुद्दे पर एमवे ध्यान केंद्रित कर रहा है। जिससे हजारों बच्चों को बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि भारत में एमवे अपने विश्व स्तर पर प्रसिद्ध पोषण कार्यक्रम पॉवर ऑफ 5 के माध्यम से बाल कुपोषण से लड़ रहा है, जिससे छह साल से कम उम्र के बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिल रही है। पोषण शिक्षा और मध्यवर्तन में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अब एक अभिनव माइक्रोन्यूट्रिएंट सप्लीमेंट न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स को लॉन्च करने की घोषणा की है। जो सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाले एनीमिया जैसे रोगों का सामना करने में मदद करने के लिए जरूरी विटामिन और खनिज प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है।
