आईक्यू केंद्र संचालक के घर लाखों की संख्या में पलता मिला डेंगू लार्वा


हल्द्वानी। गांधीनगर स्कूल के पास संचालित एक आईक्यू सेंटर के संचालक के मकान में नगर निगम की टीम को डेंगू का लार्वा मिला है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के मुताबिक लगातार शिकायत आने पर टीम वहां पहुंची थी। लार्वा को नष्ट कर दवा का छिड़काव कराया गया है।  नगर आयुक्त ने बताया की पिछले कुछ दिनों से एक महिला लगातार फोन पर बेटे को डेंगू होने की शिकायत कर रही थी। शिकायत थी कि केंद्र संचालक के मकान में गंदा पानी जमा होने की वजह से वहां मच्छर पल रहे हैं। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां अलग-अलग कई तरह के बर्तनों व खराब हुए प्लास्टिक के जूतों में पानी जमा मिला। टीम ने निरीक्षण कर जांच की तो पानी में डेंगू का लार्वा पल रहा था। मौके पर ही नगर-निगम की टीम ने नष्ट कर दवा का छिड़काव किया। साथ ही गंदगी जमा होने पर मकान मालिक की फटकार लगाते हुए परिवार वालों और आस-पड़ोस के लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *