निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक
चमोली। बार संघ के सहसचिव दुर्गेश भट्ट के भाई दिनेश भट्ट का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर बार संघ कार्यकारिणी और सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। बुधवार को बार संघ भवन में आयोजित शोक सभा में अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। साथ ही शोक में न्यायिक कार्यों से विरत रहे। शोक जताने वालों में बार संघ के अध्यक्ष रविंद्र पुजारी, उपाध्यक्ष आरएस पुंडीर, सचिव भुवन नौटियाल, बीएस लडोला, जेपी सेमवाल, सतीश गैरोला, दिनेश थपिलयाल, केपी सती, सुरेंद्र सिंह, अविनाश जोशी, अनुज डिमरी, दिनेश नैनवाल, संजय हटवाल, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र नेगी, रणवीर कंडवाल आदि शामिल थे।
