शिक्षा महकमे में 357 लिपिकों की हुई पदोन्नति

पौड़ी। शिक्षा महकमे में लिपिक वर्ग की पदोन्नति संबंधी मुराद पूरी हो गई। कनिष्ठ से वरिष्ठ से सहायक के करीब साढ़े तीन सौ पदों पर शिक्षा महकमे ने कार्मिकों के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। पदोन्नति से खाली सभी दुर्गम स्थानों के भरने के बाद तैनाती सुगम स्थानों पर की गई है। पदोन्नति आदेश एडी बेसिक गढ़वाल मंडल की ओर से किए गए है। एडी बेसिक बीएस रावत ने बताया कि मंडल में 357 कनिष्ठ सहायकों को रिक्त स्थानों के सापेक्ष वरिष्ठ सहायक में पदोन्नत कर दिया गया है। ऐक्ट के अनुसार ही पहले दुर्गम के सभी स्थलों को भरा गया है उसके बाद सुगम में तैनाती दी गई है। पदोन्नति आदेश के साथ ही नई तैनाती स्थलों का आवंटन काउंसलिंग के माध्यम से किया गया है। नई तैनाती स्थल पर ज्वाइंन के लिए 15 दिनों को समय कार्मिकों को दिया गया है। पदोन्नतियों पर एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, सचिव सीता राम पोखरियाल आदि पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *