चारधाम यात्रा पर यातायात नियमों का पालन करे- हरिओम

श्रीनगर  गढ़वाल।  चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव स्थल श्रीनगर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए श्रीनगर पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग को चार सेक्टर में विभाजित किया गया है। यहीं नहीं यात्रियों को पार्किंग हेतु जगह चिह्नित कर पार्किंग की सुविधा दी जा रही है। यहीं नहीं यातायात का नियमों का पालन न करने पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही दुर्घटनों पर अंकुश लगाने का काम कर रही है। यह बात कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन ना करने पर विगत एक माह में 380 वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही की गयी है, जिसमे 129500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया है। यात्रा मार्ग पर एक निरीक्षक, चार एसआई, 7 कांस्टेबल, होमगार्ड 17 व पीआरडी 20 जवान तैनात किये गये है। चौहान ने कहा कि नगर में बाहरी क्षेत्र के रहने वाले 970 लोगों का सत्यापन कर दिया है। जबकि एक मकान मालिक द्वारा सत्यापन न कराये जाने पर दस हजार का चालान कोर्ट को प्रेषित किया गया है। मोडिफाइड साइलेंसर अभियान में 17 बाइक में तीन सीज करने के साथ ही 21000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। होटल ढाबों में शराब पिलाने, बिना लाइसेंस के फड लगाने, तम्बाकू निषेध, स्मैक पर कार्यवाही लगातार जारी है। वार्ता में एसएसआई संतोष पैथवाल, कांस्टेबल आनंद प्रकाश मौजूद थे।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़े
कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शराब पीकर यात्रियों की बस चलाने पर बस चालकों को पकड़कर यात्रियों को दूसरे वाहन यात्रा पर भेजकर यात्रियों की हरसंभव मदद की। जबकि 150 यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने तथा पैदल चल रहे 40 से अधिक सांधु संतों को स्थानीय बस या टैक्सी के माध्यम से धामों के लिए रवाना किया। यात्रियों को गर्मी को देखते हुए पूरी व्यवस्था पुलिस द्वारा देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *